बूंदी: खटकड़ में मिट्टी से भरा हुआ ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत
Bundi, Bundi | May 27, 2024 बूंदी जिले के रायथल थाना क्षेत्र के खटकड़ नैनवां मार्ग पर मिट्टी से भरा हुआ एक ट्रक अचानक खाई में पलट गया, जिसमें चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। निर्माणाधीन सड़क के लिए मिट्टी लेकर आ रहा था. तभी अचानक सड़क और खाई किनारे मिट्टी धंसने से ट्रक अनियंत्रित होकर सीधा 100 फीट नीचे खाई में जा गिरा, ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई।