मेरठ: सदर बाजार इलाके में ग्राहक बनकर आया शातिर चोर, 82 हजार रुपये चोरी कर हुआ फरार, करतूत सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही तलाश
Meerut, Meerut | Jun 25, 2026 मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र में एक बर्तन व्यापारी की दुकान पर ग्राहक बनकर आए एक शातिर चोर ने बुजुर्ग दुकानदार को बातों में उलझाकर 82 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई बुजुर्ग दुकानदार ने थाना पुलिस साथी चोर की शिकायत की है वहीं पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए उसकी तलाश शुरू कर दी है