बरेली: बरेली में बड़ा ड्रग्स खुलासा, 7 लाख की अफीम के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने 389 ग्राम अवैध अफीम (करीब 7 लाख रुपये कीमत) के साथ एक शातिर तस्कर को दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शहदाना चौराहे के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली।