मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बाबू रामपुर गांव में गौशाला में पशुवध करते युवक को ग्रामीणों ने दबोचा
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बाबू रामपुर गांव में गौशाला में पशुवध करते युवक को ग्रामीणों ने धर दबोचा। घटना के बाद मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। प्रधान पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गौशाला की रक्षा के लिए रखे गए मुख्य आरोपी गांव के ही दो युवक मौके से फरार हो गए। थाना अध्यक्ष ने बताया कि संपूर्ण मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।