आगरा: जाली नोट बनाने वाले ₹25000 के इनामी अभियुक्त को जीआरपी आगरा कैंट ने मालदा पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार
जीआरपी आगरा कैंट के द्वारा जाली नोट बनाने वाले ₹25000 के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना जीआरपी आगरा कैंट के नेतृत्व में सर्विलांस टीम सहित दो टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों की कड़ी मेहनत एवं अथक प्रयासों से सर्विलांस टीम की मदद से इस अभियुक्त को मालदा पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।