सांगोद: सांगोद पुलिस ने थाना इलाके में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 2 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Sangod, Kota | Mar 19, 2025 जिले की सांगोद पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 2 व्यक्तियों को शान्ति भंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण कार्यालय से बुधवार दोपहर साढ़े 3 बजे मिले प्रेस नोट में बताया कि थाना पुलिस ने कस्बे में हंगामा कर उत्पात मचाने पर महावीर पुत्र मोहनलाल मीणा जगदीश पुत्र भेरूलाल मीणा निवासी विनोद कलां को गिरफ्तार किया है।