ज्ञानपुर: सुरियावां सहित अन्य थाना क्षेत्रों से 22 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
जनपद भदोही पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर 3 वारंटियों समेत कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें 19 लोगों को शांति भंग की आशंका में बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारियां थाना गोपीगंज, सुरियावां, ज्ञानपुर, कोईरौना, भदोही, चौरी, औराई और ऊंज क्षेत्रों में की गईं।