ज्ञानपुर: कोइरौना थाना क्षेत्र निवासी युवक की बारात में जाने के दौरान सैदाबाद में सड़क हादसे में हुई मौत
भदोही जिले के कोइरौना मझगवां निवासी प्रदीप यादव (22) की सैदाबाद बाजार में शुक्रवार रात लगभग दस बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रयागराज के कटहरा निवासी उनके रिश्तेदार चंद्रजीत यादव (30) की भी मौके पर जान चली गई। दोनों बाइक से बारात में जा रहे थे तभी अर्टिका कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।