सोहागपुर: चौपाटी के पास बोलेरो वाहन ने कार को मारी टक्कर लगी लोगों की भीड़ पुलिस मौके पर मौजूद
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चौपाटी के पास एक बोलेरो वाहन ने कार चालक को जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली है,वही स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना डायल 112 को दी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया है,जिसका वीडियो शनिवार को लगभग 8:00 बजे वायरल हुआ है।