नवाबगंज: बाराबंकी में समोसे की दुकान में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा
बाराबंकी के मसौली विकास खंड के बांसा चौराहे पर सोमवार सुबह कन्हैया यादव की समोसे की दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि समोसे तलने के दौरान गर्म तेल ने भट्टी से आग पकड़ ली, जिसके बाद कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।