मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 25 लाख के 121 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद, असली मालिकों को लौटाई खुशियां
कौशाम्बी पुलिस ने खोए, चोरी और स्नेचिंग हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 121 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। यह सफलता सीईआईआर (CEIR) पोर्टल, सर्विलांस और तकनीकी विश्लेषण के प्रभावी उपयोग से जिले के सभी थानों की पुलिस ने सफलता हासिल की है।