कवर्धा: जिले में पहुंचा 44 डिग्री तापमान, जिला सभाकक्ष में कलेक्टर ने कई विभाग के अधिकारियों के साथ की संयुक्त बैठक
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज बीस से अधिक विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर ग्रीष्म ऋतु से बचाव एवं तैयारियों के लिए साझा बैठक ली। नौतपा में बढ़ती गर्मी और लू जैसे लहरो से बचाव के उपाय करने के लिए अलग-अलग विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बता दे कि नौतपा का मौसम चल रहा हैं। इस मौसम मे लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है।जिसको देखते कलेक्टर ने निर्देश दिया।