फतुहा: अमूल कंपनी फतुहा में 200 करोड़ की लागत से लगाएगी डेयरी यूनिट।
Fatwah, Patna | Jun 3, 2026 देश का प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल फतुहा में 200 करोड रुपए की लागत से डेयरी यूनिट लगाने का निर्णय लिया है। उद्योग विभाग द्वारा आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अमूल ने यह निर्णय लिया है। अमूल ने फतुहा में 13 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की मांग किया है। जिसे उद्योग विभाग ने सहमति दे दी है। इस यूनिट को लग जाने से फतुहा के करीब 200 लोगों को सीधे रोजगार का अवसर मिलना तय है।