बागपत: सलावतपुर खेड़ी में युवक पर हुआ हमला, पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के सलावतपुर खेड़ी गांव में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। शनिवार को करीब सुबह 10:30 बजे पीड़ित विनय कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि 26 मई की शाम वह गांव में खेल रहा था, तभी कुछ युवकों ने उस पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में विनय को सिर, चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आई