हज़ारीबाग: हजारीबाग की दर्दनाक हकीकत: न छत बची न सरकारी मदद, दाने-दाने को मोहताज अनाथ भाई-बहन
झारखंड में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के दावों के बीच एक ऐसी दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, जो पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा करती है। हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत फुसरी गांव के रहने वाले अनाथ भाई-बहन आज इस कड़ाके के मौसम में दाने-दाने और एक अदद छत के लिए मोहताज हैं। माता-पिता की असमय मौत के बाद किसी तरह जिंदगी का बोझ उठा रहे इन मासूमों पर कुदरत औ