बांदा: पपरेंदा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Feb 3, 2026 बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत पपरेंदा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर होने की वजह से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गएं हैं। परिजनों नें घायलों को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए बांदा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।