मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर लटकता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
बेवर क्षेत्र के ग्राम नगला छती निवासी ओमकार पुत्र स्वर्गीय हरी सिंह सोमवार की सुबह घर से निकल गए। जिसके कुछ देर बाद गांव से कुछ ही दूर खेत पर एक पेड़ पर संदिग्ध परिस्थिति में शव पेड़ पर लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।