बहराइच: चेतरामपुरवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतरामपुरवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ युवक का शव मिला था। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।