मंझनपुर: कौशाम्बी में सुबह से हो रही जोरदार बारिश, तापमान पांच डिग्री गिरा, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
मंझनपुर समेत कई स्थानों पर जोरदार बारिश हुई। इससे एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बीते 15 दिनों से जिले में तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार शाम से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद कौशांबी का न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।