बलिया: बेल्थरारोड जिला पंचायत डाक बंगला पर सोमवार को समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता बैठक हुई। बड़ी संख्या में सपा नेताओं की मौजूदगी में हुआ विधानसभा स्तरीय बैठक शाम 4 बजे तक चला। जिसमें एसआईआर पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही संगठन को मजबूत करने एवं इसके सफल संचालन के लिए पार्टी का विस्तार किया गया। सपा नेता रूद्र प्रताप यादव को विधानसभा कोषाध्यक्ष बनाया गया।