अररिया: कटनी रेलवे स्टेशन पर पटना-पुणे एक्सप्रेस से 165 बच्चों का रेस्क्यू, बाल तस्करी का संदेह खारिज किया गया
Araria, Araria | Apr 25, 2026 मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर 11 अप्रैल को पटना-पुणे एक्सप्रेस से 165 नाबालिग बच्चों को बाल तस्करी के संदेह में रेस्क्यू किया गया था। इनमें से 144 बच्चे अररिया जिले के थे। शुरुआती जांच में बच्चों को महाराष्ट्र के लातूर स्थित किसी मदरसे में ले जाने की बात सामने आई थी, जिसके कारण रेलवे पुलिस और जीआरपी की टीम ने तुरंत कार्रवाई की।