कवर्धा: बैहरसरी के गुड़ फैक्ट्री में खेलने के दौरान गुड़ के उबलते कराही में गिरकर झुलसा किशोर, गंभीर हालत में उपचार जारी
दरअसल पूरा मामला पोंडी चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बैहरसरी का है।जहा पोंडी पुलिस से 27 जनवरी को मिली जानकारी अनुसार पोंडी चौकी प्रभारी त्रिलोक प्रधान ने बताया की ग्राम बैहरसरी के एक गुड फैक्ट्री में खेलने के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर अरुण गोरे गुड के उबलते कराही में गिरकर बुरी तरह से झुलस गया।जिसको अस्पताल में भर्ती किया गया है।