शामली: शामली में मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
Shamli, Shamli | Dec 5, 2024 गुरूवार की शाम करीब 6 बजे पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शामली में मिशन शक्ति अभियान के तहत एसपी रामसेवक गौतम के आदेश पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पुलिस अफसरों ने गली—मुहल्लों, चौक चौराहों व प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी।