इटावा: चौबिया इलाके में वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति ने पांच दिन बाद तोड़ा दम, सोशल मीडिया से चार दिन बाद हुई पहचान
Etawah, Etawah | May 2, 2026 समान कटरा निवासी राजीव कुमार (40) बीते 26 अप्रैल को किसी काम से इटावा जाने के लिए घर से निकले थे। बरालोकपुर के पास सड़क किनारे वाहन के इंतजार में खड़े राजीव को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उन्हें गंभीर अवस्था में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहाँ पहचान न होने के कारण उन्हें 'अज्ञात' के रूप मै इलाज चल रहा था।