शहर स्थित जनता कार्यालय में शनिवार को सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने क्षेत्र से आए नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। इस दौरान सांसद ने आमजन की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।