बागीदौरा: 12 माह से जर्जर पड़ा छीच-लक्षमीपुरा सड़क मार्ग, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग
छीच–लक्षमीपुरा सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन को आज सोमवार दोपहर 1बजे ज्ञापन सौंपकर बताया कि यह सड़क पिछले लगभग 12 माह से पूरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के अनुसार छीच से होकर गुजरने वाला यह मार्ग डामरीकरण उखड़ जाने के कारण जगह-जगह बड़े