हमीरगढ़: भैंसाकुण्डल सीनियर स्कूल की बदहाली पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, स्कूल पर जड़ा ताला, प्रशासनिक दखल के बाद बनी सहमति
हमीरगढ़। उपखण्ड क्षेत्र के भैंसाकुण्डल गांव में स्थित राजकीय सीनियर स्कूल की लगातार बिगड़ती स्थिति से नाराज ग्रामीणों एवं अभिभावकों का सब्र बुधवार को टूट गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक स्कूल परिसर पहुंचे और विरोध स्वरूप स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि उच्च प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर समाधान करें।