कटनी नगर: कोतवाली क्षेत्र की सब्जी मंडी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, 4 आरोपी और 1 बाल अपचारी गिरफ्तार
कोतवाली थाना अंतर्गत सब्जी मंडी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना में शामिल पांच आरोपी जिसमें एक आपचारी बालक भी शामिल है पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में घायल प्रशांत सोनी 39 वर्ष निवासी गिरजाघाट इलाजरत है। कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने आज शनिवार शाम 3:40 पर जानकारी देते हुए बताया कि रुपयों के लेनदेन पर घटना हुई ।