धौलपुर: नवोदय विद्यालय के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से छात्र की हुई मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
जवाहर नवोदय विद्यालय के पास बुधवार को दोपहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक योगेश पुत्र राजेंद्र मीणा निवासी बिलोनी सरमथुरा नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र था। इस समय अशोक विहार कॉलोनी में किराए पर रहता