मल्हारगढ़: पिपलिया मंडी: कपड़े की दुकान में चोरी की कोशिश सीसीटीवी में कैद, वीडियो वायरल
मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र में कपड़े की दुकान में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया, युवक कपड़े खरीदने के बहाने दुकान में घुसा और गल्ले से पैसे निकालने का प्रयास किया,लेकिन व्यापारी और उसकी बेटी के आ जाने से चोरी नहीं हो सकी, घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,