पन्ना: 5 हेक्टेयर जमीन सौदे में लाखों का फ्रॉड, चेक फर्जी, इरादे खतरनाक, प्रशासन मौन
Panna, Panna | May 12, 2026 पन्ना में भू-माफिया की दबंगई और प्रशासन की सुस्ती का बड़ा मामला सामने आया है। जालसाज श्रीराम गर्ग पर किसान की 5 हेक्टेयर जमीन हड़पने के लिए 36.50 लाख के फर्जी चेक देने का आरोप है। एक महीना बीतने और एसपी के आदेश के बावजूद अजयगढ़ पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही। आखिर रसूखदार को बचाने के लिए कानून मौन क्यों है?