बहराइच: बेझा गांव में जमीन के विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, पति-पत्नी सहित 6 लोग हुए घायल
जिले के मूर्तिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेझा गांव में जमीन के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है। जिसमें पति-पत्नी समेत 6 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उपचार के बाद बहराइच अस्पताल रेफर कर दिया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उनका इलाज जारी है।