अनूपपुर: स्टेशन रोड पर दुकानदारों का अतिक्रमण, राहगीर बेहाल
सड़क तक फैला सामान, जाम में फंसे वाहन चालक
अनूपपुर जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान रखने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। बुधवार रात करीब 9 बजे चार पहिया और दो पहिया वाहन चालकों को जाम व आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।