उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मंगलवार को मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। सिंहस्थ कुंभ से जुड़े कार्यों के निरीक्षण के लिए जाते वक्त बड़नगर रोड पर उनकी नजर सड़क पर घायल अवस्था में पड़े युवक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत वाहन रुकवाया और मौके की स्थिति देखी।घायल की हालत गंभीर होने पर कलेक्टर ने बिना देरी किए उसे दूसरी गाड़ी से चरक अस्पताल भिजवाया, ताकि समय