इटावा: इकदिल स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत, युवक साढ़ू के बेटे को ट्रेन में बैठाकर घर लौट रहा था
Etawah, Etawah | May 14, 2026 इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन के पास गुरुवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार को पैसेंजर ट्रेन में बैठाकर वापस घर लौट रहा था। घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। कस्बा इकदिल के मोहल्ला निगोह निवासी मो. सफीक (38) पुत्र मुश्ताक अली इकदिल बाजार में सब्जी का फड़ लगाता था।