हैदरगढ़: लालपुर मजरे अंसारी गांव निवासी युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लालपुर मजरे अंसारी गांव निवासी विनय मिश्रा का शव लखनऊ में शहीद पथ पुल के नीचे कूड़े के ढेर पर मिला है। इस घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार, विनय मिश्रा पेशे से पिकअप चालक थे। वह शनिवार दोपहर करीब एक बजे पिकअप वाहन लेकर लखनऊ जाने की बात कहकर घर से निकले थे।