जबलपुर: धनवंतरी नगर: शराब दुकान से खिड़की द्वारा देर रात शराब बेचने का मामला उजागर, वीडियो वायरल
जबलपुर के धनवंतरी नगर शराब दुकान से देर रात खिड़की से शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर से वायरल हो रहा है। बतादे चौकी धनवंतरी नगर पुलिस और आबकारी विभाग शराब माफियाओं पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बता दे आपको जिस प्रकार की वर्तमान में यहां पर गतिविधियां चल रही हैं उसके चलते शराब दुकान के आसपास असामाजिक गतिविधियां बढ़ गई हैं और आम लोगों को परेशानी हो रही है।