ओबरा: डाला में पंजाब बैंक के पास ट्रेलर ने खड़ी ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, चालक घायल
Obra, Sonbhadra | May 10, 2026 सोनभद्र के डाला चौकी क्षेत्र के पंजाब बैंक के पास रविवार की भोर लगभग चार बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी ट्रक के पिछे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ट्रेलर चालाक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही टक्कर के बाद ट्रेलर वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद रोड पर जाम की स्थिति बन गई मौके पर अफरा तफरी मच गई।