भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में हनुमान जी के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ थाने में की गई शिकायत
मैनपुरी सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर माहौल गरमा गया है। वीडियो में एक युवक भगवान हनुमान जी के प्रति आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। वहीं युवक के खिलाफ थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।