रसूलाबाद: शाहपुर गांव में मंदिर पर बुलाकर युवक की बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर, पुलिस से की गई शिकायत, जांच शुरू
रसूलाबाद क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक युवक को मंदिर पर बुलाकर उसके साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की बहन ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहपुर निवासी शिवानी पुत्री अवधेश यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके भाई मनीष यादव को गांव के सुरजीत ने उसे मंदिर पर बुलाया था