हमीरपुर: हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र के राठ तिराहे मोड़ पर रोडवेज और डंफर की टक्कर में 14 यात्री घायल
राठ से सवारियां लेकर आ रही रोडवेज बस की राठ तिराहे मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक-परिचालक सहित कुल 14 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपी 112 पुलिस और एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में कानपुर नगर के थाना सजेती के सिरसा गांव के दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गय