बिल्सी: सतेती गांव में सोते वक्त एक महिला को सांप ने काटा, महिला की हुई मौत
Bilsi, Budaun | Aug 18, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के सतेती गांव में सोते समय एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना 16/17 अगस्त की रात को हुई। परिजनों के अनुसार, 22 वर्षीय स्वानी पत्नी सनी अपने परिवार के साथ सो रही थीं, तभी रात में एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। जानकारी होने पर परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए।