पीलीभीत: हाईवे किनारे युवक का शव मिलने से मची सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर सोमवार सुबह लगभग सात बजे सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सुनगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। तलाशी के दौरान उसकी जेब से पाँच जुलाई का पूरनपुर से बरेली का रेल टिकट मिल