बीकानेर: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर 'रिश्तों की राह: दो कदम अपनों के संग' कार्यक्रम 15 मई को सर्किट हाउस में होगा
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा ‘रिश्तों की राह : दो कदम अपनों के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। फाउंडेशन निदेशक निशु लिंबा ने बताया कि 15 मई को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के तहत भ्रमण पथ से रविंद्र रंगमंच तक विशेष वॉक निकाली जाएगी। इस वॉक में बीकानेर के अनेक परिवार भाग लेंगे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी