सहारनपुर: कोतवाली मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाजीशाह कब्रिस्तान गेट से दो आरोपितों को अवैध चाकू सहित दबोचा
सहारनपुर की कोतवाली मंडी पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को हाजीशाह कब्रिस्तान गेट के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आमिर पुत्र इरफान और मोहम्मद वली पुत्र आशिक के रूप में हुई है।