कैराना: सहपत ईंट भट्ठे के निकट युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Apr 19, 2026 कांधला क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा निवासी मनीष ने कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि बीते शुक्रवार को वह अपने चचेरे भाई आर्यन को तलाश करते हुए कैराना की ओर आ रहा था। सहपत ईंट भट्ठे के पास आर्यन के साथ मनीष, विशाल बैठे हुए थे। उसने आर्यन को घर चलने को कहा, तो विशाल ने फोन करके तितरवाड़ा निवासी घोलू को बुला लिया।