कालपी: अकबरपुर इटौरा मार्ग पर काशीखेड़ा के पास तेज रफ्तार स्कूली वैन खाई में पलटी, 5 बच्चों समेत 7 लोग गंभीर घायल
Kalpi, Jalaun | Apr 9, 2026 कालपी में अकबरपुर इटौरा मार्ग पर काशीखेड़ा के पास गुरुवार दोपहर 2 बजे तेज रफ्तार स्कूली वैन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे चीख पुकार मच गई, वही हादसे में वैन 5 बच्चे व महिला टीचर और 1 युवक गंभीर रूप से धायल हो गए, घायल बच्चों और महिला टीचर एवं युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, महिला टीचर की हालत नाजुक बताई जा रही है, हादसे के वक्त 18 लोग सवार थे।