कैथल: कलायत में शुरू हुई सामान्य ऑपरेशन की सुविधा, मरीज का सफल ऑपरेशन
जिला कैथल के उपमंडल नागरिक अस्पताल कलायत में अब सामान्य ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। पहले सफल ऑपरेशन के बाद अस्पताल में हर्निया, पाइल्स सहित कई सामान्य सर्जरी होने लगे हैं। इससे आसपास के क्षेत्र के मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।