बीना: संस्कृति विभाग के एरन महोत्सव में शामिल हुए मध्य प्रदेश शासन के मंत्री, गंगा आरती से कार्यक्रम की शुरुआत
Bina, Sagar | Jan 15, 2026 कार्यक्रम की शुरुआत 14 जनवरी की रात बीना नदी के तट पर भव्य गंगा आरती से हुई। जिसमे हजारों स्थानीय ग्रामीण और शहरी लोग इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं बीना विधायक निर्मला सप्रे सहित बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर ने प्रस्तुतियां दी।