प्रयागराज: मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय की पार्किंग से एक बाइक हुई चोरी, चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय की पार्किंग से ही एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। अस्पताल परिसर के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे से फुटेज देखा तो एक युवक द्वारा मोटरसाइकिल ले जाते देखा गया। जिसका वीडियो आज बुधवार को करीब 9:30 बजे सामने आया है। मोटरसाइकिल मालिक द्वारा वीडियो थाने पर दिखाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।